कटनी नगर: बिलहरी चौकी के पास शराबी बस चालक की लापरवाही से पलटी बस, 18 से अधिक यात्री घायल
कुठला थाना अंतर्गत बिलहरी चौकी क्षेत्र के बरखेड़ा और कनकी के बीच आज रविवार शाम करीब 6:00 बजे एक यात्री बस चालक के शराब के नशे में होने के कारण पलट गई बस में करीब 50 से अधिक लोग सवार थे जिसमें महिलाएं बच्चों और वृद्ध जन शामिल थे घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तीन 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। सभी का इलाज जारी है। सूचना पर पुलिस भी पहुची।