रायसेन: रायसेन के पाटन देव स्थित नमकीन-किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Raisen, Raisen | Jun 16, 2026 जिला मुख्यालय रायसेन के पाटन देव क्षेत्र स्थित पुरानी शराब दुकान के पास एक नमकीन, किराना एवं कोल्ड ड्रिंक की दुकान में मंगलवार रात करीब 2:00 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा फ्रिज, कूलर, फर्नीचर सहित किराने का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घबरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात दुकान स