सदर: नारी वंदन बिल पर विशेष सदन में बवाल, सपा और कांग्रेस के पार्षदों ने किया जोरदार हंगामा
Sadar, Lucknow | Apr 23, 2026 लखनऊ नगर निगम के विशेष सदन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। नारी वंदन बिल पर चर्चा के लिए बुलाए गए विशेष सदन का सपा और कांग्रेस पार्षदों ने विरोध किया। दोनों विपक्षी दलों का कहना है कि इस मुद्दे पर विशेष सदन बुलाना अनुचित है। कांग्रेस पहले ही महापौर को ज्ञापन सौंप चुकी है, जबकि सपा पार्षदों ने सदन के अंदर और बाहर विरोध की रणनीति बनाई थी।