आंवला: आंवला पालिका के सभागार में लगाया गया परामर्श केंद्र, आए 17 प्रार्थना पत्र
Aonla, Bareilly | Aug 14, 2024 आंवला पालिका सभागार में परामर्श केंद्र लगाया गया जिसमें थाना आंवला से 06 और थाना भमोरा से 07 तथा थाना सिरौली से 04 प्रार्थना पत्र आए। पुलिस और काउंसलर के समझाने के प्रयास के बाद थाना आंवला में मऊचंदपुर के ललिता और मुन्ना लाल तथा आलमपुर के सुमन और चन्द्रसेन और थाना भमोरा में अनीता और अरजीत के बीच आपसी समझौता हो गया।