घुवारा: भगवां थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को को धूमधाम से दी गई विदाई
भगवां थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को के स्थानांतरण पर नगरवासियों और पुलिस स्टाफ ने रविवार की शाम करीब 7 बजे उन्हें धूमधाम से विदाई दी। करीब 11 माह के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रखते हुए जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाया। विदाई समारोह में तिलक और फूलों से उनका सम्मान किया गया।