केकड़ी: गुलगांव पंचायत भवन में बवाल, तालाबंदी के दौरान भिड़े दो गुट, 4 घायल, भ्रष्टाचार और अवैध पट्टों के आरोपों से बढ़ा विवाद
Kekri, Ajmer | May 20, 2026 केकड़ी सदर थाना क्षेत्र के गुलगांव में बुधवार को पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।तालाबंदी कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों-प्रशासक गुट के बीच पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में विवाद बढ़ गया दोनो पक्ष आमने-सामने हो गए।घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है।जिसमें दो गुट के 4 जने घायल हुए,भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया है।