परिहार: दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला, पति ने रचाई दूसरी शादी
परिहार थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता रोशनी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया और अक्टूबर 2025 में हत्या की कोशिश भी की गई। बाद में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता अपने मायके मानिकप