सोनो: झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं को गंदे पानी से गुजरना पड़ा, व्यवस्था पर उठे सवाल
Sono, Jamui | May 1, 2026 गुरुवार की रात दस बजे झाझा प्रखंड में आई तेज हवा और बारिश ने भीषण गर्मी से झुलसते लोगों को राहत तो दी, लेकिन झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पसरी बदहाली ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। विडंबना देखिए कि जिस बारिश का स्वागत किसानों ने किया, वही बारिश अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए आफत बन गई। अस्पताल के मुहाने पर हुआ जलजमाव स्वास्थ्य विभाग की ला