भादरा: भादरा में नहर में गिरी बोलेरो, एक युवक की मौत, नहर में बहें तीन युवकों की तलाश में गोताखोर जुटे
भादरा के पास अजीतपुरा पुल पर रासलाना नहर में शादी में जा रही बोलेरो गिर गई। हादसे में कानावासी निवासी 24 वर्षीय आशीष की मौत हो गई, जबकि तीन युवक तेज बहाव में लापता हैं। अनुराग पेड़ की टहनी से बच गया। चालक पर लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच जारी है।