चूरू: चूरू के रतननगर में एडीजे कोर्ट ने डोडा पोस्त तस्कर को 7 साल की सजा सुनाई, एक लाख रुपए का लगाया जुर्माना
Churu, Churu | Jun 22, 2025 चूरू के रतननगर में एडीजे कोर्ट ने डोडा पोस्त तस्करी के एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रतननगर के मदनलाल को दोषी मानते हुए सात साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।मामला 18 जुलाई 2018 का है। रतननगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रतननगर तिराहे पर एक वाहन से 44 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।