BAGHPAT DESK : बागपत, 20 जून 2026 -- जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान चलाया। दो दिवसीय विशेष सघन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 80 वाहनों के चालान किए गए, जबकि अनाधिकृत रूप से संचालित तीन बसों एवं सात ओवरलोड वाहनों को निरुद्ध करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अभियानों के तहत चलाए गए इस संयुक्त प्रवर्तन अभियान में परिवहन विभाग, बागपत और यातायात पुलिस की टीमों ने जिले के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों, स्कूल मार्गों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर व्यापक जांच की। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विपिन कुमार के निर्देशन में किया गया।
जांच के दौर�
Baghpat, Bagpat | Jun 21, 2026