करौं: पथरोल थाना क्षेत्र में बच्चों के झगड़े पर बड़ों में मारपीट व लूट, एक गिरफ्तार
Karon, Deoghar | Jun 20, 2026 पथरोल थाना क्षेत्र के राउडीह गांव में बच्चों के विवाद को लेकर बड़ों के बीच हुई मारपीट और लूटपाट के मामले में पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी छोटू शर्मा को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़ित केटी शर्मा ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।