बड़ौत: लूम गांव में एक परिवार पर 20 से 25 लोगों ने किया हमला, एक आरोपी का तलवार के साथ वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 30, 2025 लूंब गांव में ग्राम पंचायत सदस्य बबीता देवी के परिवार पर रविवार रात को उनके ही पड़ोस में रहने वाले 20-25 लोगों पर धारदार हथियारों, लाठी व ईंटों से हमला करने का आरोप है। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य बबीता देवी, उनके पति दीपक, देवर पंकज, सास सविता गंभीर रूप से घायल हो गए। पंकज व सविता को मेरठ रैफर किया गया। सोमवार शाम करीब 4 बजे मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया।