बक्सर: धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत
Buxar, Buxar | Apr 27, 2026 शहर के आदर्श नगर मोहल्ले में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला छत पर कपड़े सुखाने गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर में किराये के मकान में रहने वाली पिंकी देवी (33), पति राजू कुमार, कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए छत पर गई थीं।