चूरू: रतनगढ़ की युवती ने गाजियाबाद में रतनगढ़ के युवक से की लव मैरिज, एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई
Churu, Churu | Feb 7, 2026 चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे की एक 21 वर्षीय युवती ने अपनी पसंद से 24 वर्षीय युवक से लव मैरिज कर ली। इसके बाद दोनों ने परिजनों से खतरे की आशंका जताते हुए चूरू एसपी दफ्तर पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। शनिवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ निवासी लक्ष्मी ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से रतनगढ़ के ही चांदमल सामरिया को जानती थी।