Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

बेनीपट्टी में जल संकट और बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस का धरना, आंदोलन की दी चेतावनी

Benipatti, Madhubani | Aug 8, 2026

MORE NEWS

सुबह की सैर साबित हुई मौ'त की सैर... एक साथ 3 महिलाओं का कफ़न में लिपटा श'व पहुंचा गांव, पसरा मातम

सुबह की सैर साबित हुई मौ'त की सैर... एक साथ 3 महिलाओं का कफ़न में लिपटा श'व पहुंचा गांव, पसरा मातम

Benipatti, Madhubani | Aug 9, 2026

बेनीपट्टी जगदम्बा पेट्रोल पम्प पर हुए हादसे वाली जगह पर प्रशासन मुस्तैद 🚨

बेनीपट्टी जगदम्बा पेट्रोल पम्प पर हुए हादसे वाली जगह पर प्रशासन मुस्तैद 🚨

Benipatti, Madhubani | Aug 9, 2026

🚨 बेनीपट्टी में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, 3 महिलाओं की मौत के 3 घंटे बाद भी सड़क पर जमी है भीड़, जाम की स्थिति

बेनीपट्टी स्टेट हाईवे पर जगदंबा पेट्रोल पंप के पास सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान तीन महिलाओं को अनियंत्रित स्कॉर्पियो द्वारा कुचल दिए जाने के बाद स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

घटना के करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद भी घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। तीनों शवों में से एक शव को मृतका के परिजन सड़क से उठाकर ले जाने के लिए फिलहाल तैयार नहीं हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि परिजनों एवं लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

हादसे के बाद जगदंबा पेट्रोल पंप के पास से दोनों तरफ करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार और जाम लगा हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय लोग मौजूद हैं।

मृतक तीनों महिलाएं नवटोली (धकजरी) गांव की निवासी बताई गई हैं—

🔴 रीता देवी (42 वर्ष) — पत्नी, पच्चू शाह
🔴 किरण देवी (40 वर्ष) — पत्नी, राजू महतो
🔴 फूलदाई देवी (70 वर्ष) — पत्नी, स्व. अरुण झा

बताया जा रहा है कि 6 महिलाओं का समूह आम दिनों की तरह तीनों महिलाएं प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए इसी रास्ते से गुजरती थीं। जानकारी के अनुसार आज भी सभी महिला मॉर्निंग वाक के बाद घर लौटने के क्रम में 📍 जगदंबा पेट्रोल पंप, बेनीपट्टी स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे थी, इसी क्रम में काले रंग की अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी ने महिलाओं को बुरी तरह कुचल दिया। किसी को भी सम्हलने का मौका नहीं मिला, मौके पर ही तीनों महिलाओं की जान चली गई।

इस दर्दनाक हादसे के बाद नवटोली (धकजरी) गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं घटनास्थल पर लोगों में भारी आक्रोश है। बेनीपट्टी व अरेर थाना की पुलिस प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों से वार्ता कर सड़क जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

#BreakingNews #Benipatti #बेनीपट्टी #Madhubani #सड़कहादसा #Accident #Breaking #BNNNews

🚨 बेनीपट्टी में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, 3 महिलाओं की मौत के 3 घंटे बाद भी सड़क पर जमी है भीड़, जाम की स्थिति बेनीपट्टी स्टेट हाईवे पर जगदंबा पेट्रोल पंप के पास सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान तीन महिलाओं को अनियंत्रित स्कॉर्पियो द्वारा कुचल दिए जाने के बाद स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना के करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद भी घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। तीनों शवों में से एक शव को मृतका के परिजन सड़क से उठाकर ले जाने के लिए फिलहाल तैयार नहीं हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि परिजनों एवं लोगों से बातचीत कर रहे हैं। हादसे के बाद जगदंबा पेट्रोल पंप के पास से दोनों तरफ करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार और जाम लगा हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय लोग मौजूद हैं। मृतक तीनों महिलाएं नवटोली (धकजरी) गांव की निवासी बताई गई हैं— 🔴 रीता देवी (42 वर्ष) — पत्नी, पच्चू शाह 🔴 किरण देवी (40 वर्ष) — पत्नी, राजू महतो 🔴 फूलदाई देवी (70 वर्ष) — पत्नी, स्व. अरुण झा बताया जा रहा है कि 6 महिलाओं का समूह आम दिनों की तरह तीनों महिलाएं प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए इसी रास्ते से गुजरती थीं। जानकारी के अनुसार आज भी सभी महिला मॉर्निंग वाक के बाद घर लौटने के क्रम में 📍 जगदंबा पेट्रोल पंप, बेनीपट्टी स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे थी, इसी क्रम में काले रंग की अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी ने महिलाओं को बुरी तरह कुचल दिया। किसी को भी सम्हलने का मौका नहीं मिला, मौके पर ही तीनों महिलाओं की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद नवटोली (धकजरी) गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं घटनास्थल पर लोगों में भारी आक्रोश है। बेनीपट्टी व अरेर थाना की पुलिस प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों से वार्ता कर सड़क जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं। #BreakingNews #Benipatti #बेनीपट्टी #Madhubani #सड़कहादसा #Accident #Breaking #BNNNews

Benipatti, Madhubani | Aug 9, 2026