अमानगंज: मिढासन नदी में तैरती मिली नवजात बच्ची, इलाके में फैली सनसनी
अमानगंज। मंगलवार को मिढासन नदी पुल के पास उस समय क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जब नदी में एक नवजात बच्ची का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह हृदय विदारक दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।