जगदलपुर: बस्तर नक्सल मुक्त होने के बाद पहली बार जगदलपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जगह-जगह हुआ स्वागत
बस्तर संभाग के नक्सल मुक्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव पहली बार सड़क मार्ग से शनिवार दोपहर 12 बजे संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान महापौर संजय पांडे के नेतृत्व में भाजपाईयों ने उनका लालबाग महाराणा प्रताप चौक सहित नगर के विभिन्न स्थानों में भव्य स्वागत किया।