बीकानेर: पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में एसी ठप, गर्मी में मरीज बेहाल
बीकानेर के सबसे बड़े सरकारी पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच यहां एसी खराब होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार, करीब 850 मरीजों की आवाजाही वाले सेंटर में 50 एसी लगे हैं, लेकिन अधिकांश लंबे समय से बंद हैं। वहीं, 200 पंखे मरम्मत के लिए उतारे गए, जो अब तक वाप