खड्डा: पनियहवा पुलिस पिकेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम, पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई
कुशीनगर हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पनियहवा पुलिस पिकेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से नरकहवा गांव के रहने वाले गोविन्द की मौके पर ही मौत हो गई। गोविन्द बाहर रहकर मजदूरी करता था और कुछ दिनों के लिए घर आया हुआ था। परिजनों का कहना है कि वह किसी जरूरी काम से घर से निकला था।आशंका है कि चलती ट्रेन से अचानक गिर जाने के कारण उसकी जान गई।