खड्डा: कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुसा ट्रेलर, 3 की मौत और 8 घायल, जिला अस्पताल में मचा कोहराम
कुशीनगर पकवा इनार NH28 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक ने वाहन को बचाने के लिए ट्रक को डिवाइडर की ओर मोड़ दिया, जिससे ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुसकर पलट गया कई गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। हादसे में मृतक के परिजनों का जिला अस्पताल में मचा कोहराम।