खड्डा: कुशीनगर के मदनपुर सुकरौली गाँव में तेंदुए ने किया हमला, चरवाही कर रही महिलाओं की आंखों के सामने बकरी का किया शिकार
कुशीनगर के मदनपुर सुकरौली गांव के सरेह में गुरुवार शाम तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। हमले मे एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। तेंदुए को देख चरवाहे शोर मचाते हुए किसी तरह बचकर भागे। दयाशंकर पासवान की पत्नी फूलवंती देवी और राहुल भारती अपनी बकरियों को चराने सरेह में गए थे। देर शाम वे लौट रहे थे कि अचानक गांव के पास चकरोड़ पर बारी-बारी दो दिखाई दिए।