बहेड़ी: हसन पुर गांव निवासी 15 वर्षीय लड़के को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हसन पुर निवासी गोविंद राम पुत्र मूलचंद के मुताबिक बीती शाम करीब साढ़े सात बजे उसका 15 वर्षीय बेटा देव मौर्य अचानक गायब हो गया बेटे के गायब होने के बाद शख्स ने उसे आस पास में काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा जिसके बाद पीड़ित शख्स ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बेटे को बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत पुलिस से की ।