हरदोई: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला फूंकने की कांग्रेसियों की कोशिश को पुलिस ने नाकाम किया
Hardoi, Hardoi | Apr 10, 2026 कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला फूंकने की कोशिश की जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।पुतला दहन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। जैसे ही कार्यकर्ता पुतला जलाने के लिए आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।