सहारनपुर: सावन के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
सहारनपुर में सावन के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रविवार देर रात एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर, यातायात और जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।