गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के गेवाल बीघा स्थित एक निजी होटल में होली मिलन समारोह, रंग, संगीत और उमंग में झूमे युवा
होली के आगमन से पहले ही गया शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। रंगों के इस पावन पर्व को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में शहर के गेवाल बीघा स्थित एक निजी होटल में गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां युवक और युवतियां रंग, संगीत और मस्ती में सराबोर नजर आए। समारोह में बड़ी