डुमरा: ₹14 करोड़ की लागत से बनी सड़कों और नालों का उद्घाटन, लगभग 50 हजार की आबादी हुई लाभान्वित
सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए मेयर रौनक जहां परवेज ने लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कई महत्वपूर्ण सड़कों का उद्घाटन किया। इस दौरान वार्ड संख्या 26, 29, के साथ साथ आदर्श नगर, प्रताप नगर सहित कई मोहल्लों में निर्मित सड़कों का उद्घाटन किया गया।