कर्वी: चित्रकूट में आंगनबाड़ी उन्नयन केंद्र का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बच्चों के विकास पर जोर दिया
सुबह 11 बजे, चित्रकूट मुख्यालय के नया बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में उन्नयन केंद्र का शुभारंभ हुआ।DM पुलकित गर्ग व आकांक्षा समिति की अध्यक्षा चारू चांदवानी ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।SBI बैंक के सहयोग से बने इस केंद्र में बच्चों के विकास हेतु झूले, शैक्षिक खिलौने और रचनात्मक गतिविधियां उपलब्ध कराई गईं, साथ ही व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।