बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र की एक दुकान में हुई चोरी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक युवक ने दुकान में चोरी को लेकर मंगलवार देर रात को मुकदमा दर्ज कराया है। दुकान मालिक हरीश अरोरा ने बताया कि उनकी दुकान थ्री मैंगोज मेगा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से सर्किट हाउस चौराहे के पास है। मंगलवार सुबह उन्हें बिल्डिंग के केयर टेकर से पता लगा कि सीढियों की तरफ से नकाब लगाकर दुकान में कोई घुसा है।