बरेली: सुभाषनगर में युवक के साथ बदमाशों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
सुभाषनगर में युवक ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की मां को भी चोट लगी है। पीड़ित अंकुर सक्सेना ने बताया कि मढीनाथ की ओर से जा रहा था कि राहुल गोस्वामी, जितेन्द्र, भूरा, अक्षय, विनोद यादव, विवेक गोस्वामी, अन्नु आदि 10-15 अज्ञात लोगों ने रास्ते में रोक लिया, तमंचे से फायरिंग की व बाद में मारपीट की।