बरेली: किला निवासी महिला की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
किला थाना क्षेत्र की महिला की ट्रेन की चपेट में आने से बुधावर सुबह मृत्यु हो गई। मृतका मीना देवी की बेटे अरविंद ने बताया बुधवार सुबह सिटी शमशान भूमि के पास खेत में बने मंदिर पर पूजा करने के लिए गए थे। तभी वापस आते वक्त बाकरगंज फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी जानकारी राहगीरों ने परिजनों को दी थी।