बरेली: भोजीपुरा में महिला ने की आत्महत्या, शराब पीकर पति करता था मारपीट
भोजीपुरा थाना क्षेत्र की महिला ने पति के उतपीड़न से परेशान होकर मंगलवार रात आत्महत्या कर ली है। लक्ष्मी के रिश्तेदार ने बताया कि लक्ष्मी का पति लक्ष्मण प्रसाद उनको आय दिन शराब पीकर मारता-पीटता था। जिसको लेकर लक्ष्मी ने अपने ही घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब परिवारजनों को लगी तो वे हैरान रह गए।