महोबा: हमीरपुर चुंगी इलाके में किशोरी ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाया, हालत स्थिर
Mahoba, Mahoba | Apr 12, 2026 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।