विदिशा नगर: व्यापार महासंघ चुनाव प्रक्रिया पूर्ण: राजेश जैन तीसरी बार बने अध्यक्ष, निकाला विजय जुलूस
विदिशा व्यापार महासंघ की चुनावी प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान हुआ 2 बजे से मतगणना की गई शाम 5 बजे परिणाम जारी कर दिए गए। राजेश जैन को तीसरी बार अध्यक्ष बने,महामंत्री नरेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष आशीष माहेश्वरी,कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश बाधवानी,संयुक्तमंत्री विवेक शर्मा को निर्वाचित किया गया।