राजगढ़: सादुलपुर के जायका हॉल में पालिकाध्यक्ष राकेश पूनिया का सम्मान समारोह, बोले- झाझड़िया लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता है
Rajgarh, Churu | Sep 28, 2026 पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर मरोदिया की अध्यक्षता में जायका हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा नेता पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता है।चेयरमैन राकेश पूनिया में समाजसेवा का जज्बा है।जनता चाहती है मार्केट में सुधार हो,रोड अच्छी हो, सफाई अच्छी हो। ड्रेनेज के लिए 80 करोड़ के टेंडर हो चुके हैं, इस कार्य से शहर की कायाकल्प होगी।