मैनपुरी: मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से की वार्ता, गठबंधन को लेकर दिया बयान।
बुधवार को सपा सांसद डिंपल यादव शहर के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंची। जहा उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की सपा ओर कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा कि मुझे खुशी है आज एलाइंस होने जा रहा है। आप देखेंगे की मजबूती के साथ ये एलाइंस भाजपा का सामना करेगा क्योंकि भाजपा हर फ्रंट में फेल होती नजर आ रही है।