गुना नगर: श्रीराम कॉलोनी में गहराया जल संकट, पानी की समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची वार्ड की महिलाएं
गुना शहर के वार्ड क्रमांक 24 स्थित श्रीराम कॉलोनी में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। पिछले 15 दिनों से पानी की भारी किल्लत से परेशान कॉलोनीवासी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में नया ट्यूबवेल खनन कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि कॉलोनी का पुराना ट्यूबवेल सूख चुका है, जिससे पानी सप्लाई पूरी तरह बंद है। मजबूरी में लोग एकमात्र हैंडपंप पर निर