धमदाहा: धमदाहा के एसडीएम अनुपम ने सहयोग शिविर का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
धमदाहा :- बुधवार को धमदाहा प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित सहयोग शिविर का अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लिया तथा वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।