सांगानेर: राजस्थान में पंचायती राज के चुनावों का ऐलान, 25 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चार चरणों में चुनी जाएगी गांव की सरकार
राजस्थान में पंचायती राज के चुनाव का राज्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर घोषणा की। इस बार राजस्थान में 25 अक्टूबर से लेकर 16 नवंबर तक चरणों में चुनाव होंगे। इस दौरान राज्य चुनाव निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि चुनाव को लेकर विभाग ने सभी तैयारियां कर ली है चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है।