नवगठित नगर पंचायत बीड़ के लिए मतदाता सूची और अंतिम मतदान सूची प्रकाशित
बैजनाथ रितेश सूद
नवगठित नगर पंचायत बीड़ के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।नोडल अधिकारी इंजीनियर तरुण सूद ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में 5535 मतदाता थे, जिसके बाद 9 जून से 18 जून तक एक अभियान चलाया गया, जिसमें पात्र मतदाताओं से नए दावे, आपत्तियां और सुधार आमंत्रित किए गए। इस अभियान के दौरान 54 नए दावे, 8 आपत्तियां और 4 सुधार प्राप्त हुए। एसडीम बैजनाथ संकल्प गौतम के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी इंजीनियर तरुण सूद के नेतृत्व में 21 सदस्यों की एक टीम ने इन सभी दावों को राज्य चुनाव आयोग के ERMS पोर्टल पर चढ़ा कर निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रारूप तैयार कर दिया है। अंतिम मतदाता सूची में 5589 मतदाताओं को शामिल किया गया है। इंजीनियर तरुण सूद ने यह भी बताया कि विभाग चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और वे राज्य चुनाव आयोग से अगले आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हिमाचल की 75 नगर निकायों में से 51 में चुनाव 31 मई 2026 से पहले हो गए थे जबकि 24 नगर निकाय में चुनाव अभी भी बाकी हैं, जिनमें नगर परिषद बैजनाथ और नगर पंचायत बीड़ भी शामिल हैं।