उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी क्षेत्र से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान असनी चंचल टोला निवासी लव कुमार व चंदन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने तलाशी के दौरान देसी महुआ शराब भी बरामद की। वहीं दोनों के विरुद्ध उदवंतनगर थाने में शराब मामले व चोरी की नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई को लेकर जेल भेज दिया।