धामपुर: स्योहारा क्षेत्र के बहादरपुर गांव के जंगल में ट्यूबवेल लाइन के छह खंभों की विद्युत लाइन चोरी
Dhampur, Bijnor | Jul 30, 2026 गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा क्षेत्र के गांव बहादरपुर के जंगल में जब कुछ किसान अपने ट्यूबवेल की ओर गए तो उन्हें विद्युत लाइन चोरी होने का पता चला। किसान आकाश तोमर व कमल कुमार के ट्यूबवेल की ओर जाने वाली 6 खभों की विद्युत लाइन चोरी कर ली गई। मामले की शिकायत की गई है।