सिंघेश्वर: भीषण गर्मी में राहत: सिंहेश्वर मंदिर परिसर में खुले प्याऊ, "जल सेवा, जन सेवा "का दिया संदेश
सिंहेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए निःशुल्क प्याऊ शुरू किया गया है। मंदिर के कोषाध्यक्ष बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दिलीप कुमार खांडेलवाल ने रविवार को इसकी शुरुआत की। यहां ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।“जल सेवा, जन सेवा” की यह पहल गर्मी में लोगों के लिए सहारा बन रही है।