उनियारा: उनियारा में नवपदस्थापित उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने किया पदभार ग्रहण
Uniara, Tonk | Jun 22, 2026 उनियारा की नवपदस्थापित उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार को शाम 4 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार सुमन गुर्जर को हाल ही एसडीएम उनियारा लगाया गया था।पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम सुमन गुर्जर ने कहा कि प्रशासन आमजन के हित में कार्य करेगा।