दतिया नगर: बाल प्रगति वृद्धाश्रम में 23वां निःशुल्क जिला स्तरीय नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
बाल प्रगति वृद्धाश्रम स्थित रामनगर कॉलोनी, पुलिस लाइन के पीछे, दतिया पर आज 23वां निःशुल्क जिला स्तरीय नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले भर से आए हुए नेत्र रोगियों ने लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई, जिसे मुख्य अतिथि सिविल सर्जन एवं वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. के.सी. राठौर ने किया एवं नेत्र परीक्षण किए.