बहरोड़: बहरोड़ दौरे पर डोटासरा ने कांग्रेस नेताओं के साथ उठाए जनहित के मुद्दे
Behror, Alwar | Apr 4, 2026 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शनिवार दोपहर 12 बजे जयपुर से खैरथल-तिजारा जाते समय बहरोड़ में एक होटल पर रुके। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं के बहरोड़ पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।