शिवपुरी नगर: IPL सट्टे पर पुलिस का 'क्लीन बोल्ड': कोतवाली पुलिस ने मटका पार्क के पास से सटोरिए को दबोचा
शिवपुरी जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मटका पार्क के पास से आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम पड़ोरा निवासी अर्पित रावत उम्र 25 वर्ष को घेराबंदी कर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के मोबाइल में सट्टे की लिंक,