इस्लामनगर अलीगंज: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर अलीगंज में ग्राम सभा का आयोजन, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
अलीगंज प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जो 4 बजे तक चला। मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवनों एवं पंचायत भवनों में आम सभा आयोजित कर 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन को याद किया गया। अलीगंज पंचायत की मुखिया गायत्री देवी ने ग्राम सभा को संबोधित किया।