लोहरदगा: भंडरा कुंदो फुटबॉल मैदान के पास सड़क हादसे में दो बाइक की भिड़ंत, चार युवक घायल, एक अस्पताल रेफर
भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर भंडरा थाना क्षेत्र के कुंदो फुटबॉल मैदान के समीप शनिवार शाम करीब 7:00 बजे हुई सड़क दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भंडरा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हरि उरांव को बेहतर इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।