बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब-कैम्प आयोजित, साक्षात्कार के बाद 7 अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जहां फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि अंकित कुमार ने कैंप में मौजूद अभ्यर्थियों को कार्य संबंधित जानकारी, वेतन एवं भत्ता के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने मंगलवार की दोपहर 02:00 बजे दी.